कोटखाई प्रकरण के अगवा आंदोलनकर्ता टीचर ने नाबालिग को बना डाला हवस का शिकार
ठियोग —कोटखाई में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। तहसील कोटखाई के पुड़ग के रहने वाले 29 साल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार किया है। यही नहीं, आरोपी वही, शख्स है, जो कोटखाई छात्रा प्रकरण में अग्रणी आंदोलनकर्ता की भूमिका निभा रहा था। सूत्रों के मुताबिक निजी स्कूल में तैनात शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जानकारी यह भी मिली है कि जिस स्कूल में आरोपी तैनात था, उसे छोड़ने के बाद दूसरा स्कूल ज्वाइन कर लिया था, मगर कुछ समय से कहीं पर भी नौकरी नहीं कर रहा था। पीडि़ता को अपने विश्वास में लेकर बात को लीक नहीं होने दिया। कुछ दिन पहले पीडि़ता के परिजनों को बेटी के गर्भवती होने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की पोल खुल गई। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन बताया जा रहा है कि पीडि़ता गर्भवती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता की मां ने कोटखाई पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कोटखाई छात्रा प्रकरण के दौरान पुलिस ने कोटखाई का थाना फूंकने पर 48 व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में चालान दाखिल किया है। इनमें से एक शख्स कोटखाई के समीप के गांव पुड़ग का युवक भी है। अहम बात यह है कि कोटखाई छात्रा को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलन करने वाला ही नाबालिग का रेपिस्ट बना है। इस घटना के बाद अब इस बात के संकेत मिले हैं कि उस समय पुलिस के खिलाफ शरारती तत्त्व आंदोलन करने पर उतारू हुए थे। इसके बाद पुलिस ने बेहद खामोशी से कार्रवाई को आगे बढ़ाया। शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने कहा है कि अभी फिलहाल आरोपी को नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसका कोटखाई गुडि़या केस से क्या लेना देना है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा है कि पुलिस फिलहाल अभी इस दिशा में काम कर रही है कि आरोपी शिक्षक ने नाबालिग के साथ दुराचार करके इस घटना को सार्वजनिक न होने की भी धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि गुडि़या रेप एंड मर्डर केस के आरोपी शिक्षक का क्या संबंध है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोटखाई में कुछ दिन पूर्व एक गैंग रेप की खबर भी सामने आई थी, इसमें सिरमौर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
The post गुडि़या को न्याय दिलाने वाला बलात्कारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/
No comments:
Post a Comment