शिमला-मंडी-हमीरपुर-धर्मशाला के कई रुट हो सकते हैं प्रभावित
शिमला —हिमाचल पथ परिवहन निगम की लोकसभा इलेक्शन ड्यूटी के लिए रविवार को 1342 बसें तैनात रहेंगी। हालांकि राज्य भर में सभी बसें सुबह के समय तय रूटों पर चलेंगी, मगर शाम के समय बसें चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को रविवार दिन व शाम के समय बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नही, यात्रियों को सोमवार सुबह के समय भी बसों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एचआरटीसी की बसें चुनावी ड्यूटी पर होने से राज्य के लोकल रूटों के साथ-साथ लॉंग रूटों पर भी यात्रियों को बसों की कमी खल सकती है। शिमला डिवीजन से सबसे अधिक बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। शिमला में गत शुक्रवार को भी बसों के चुनावी ड्यूटी पर होने से व्यापक असर देखने को मिला था। ऐसे में रविवार को भी यात्रियों को परिवहन सेवा के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा राज्य के मंडी, धर्मशाला व हमीरपुर से भी तीन-तीन सौ से अधिक बसें चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी। इतनी अधिक सख्यां में बसों के चुनावी ड्यूटी पर होने से इसकी मार यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि रविवार को बसें कर्मचारियों व ईवीएम को लेकर वापस स्ट्रांग रूम तक पहुंचेंगी। मतदान प्रकियां पूरी होने के बाद ही बसें कर्मचारियों व ईवीएम को लेकर वापस स्ट्रांग रूम तक पहुंचेंगी, इसके पश्चात ही बसें अपने अपने रूटों पर रवाना होंगी। जो जनता को दिक्कतों में डाल सकता है। बतातें चले कि पथ परिवहन निगम के बड़े में 3400 से अधिक बसें हैं। इसमें से 1342 बसों के चुनावी ड्यूटी पर होने से जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। खासतौर पर राज्य के उन क्षेत्रों में जनता को ज्यादा परेशानियां पेश आ सकती हैं, जिन रूटों पर केवल मात्र एचआरटीसी की ही बसें चलती हैं।
The post 1342 बसें इलेक्शन ड्यूटी पर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/1342-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment