Show your support

Sunday, May 19, 2019

छात्रों को बताने होंगे दवाइयों के दुष्प्रभाव

 कांगड़ा —हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में दवाइयों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में एंटी ड्रग विजिलेंस कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को हर माह बैठक का आयोजन करने के साथ विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य है। कमेटियों द्वारा अभी तक क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए हैं तथा इसका क्या प्रभाव रहा है, इसकी रिपोर्ट अब निदेशालय में जमा करवाना आवश्यक है। रिपोर्ट न भेजने पर संबंधित स्कूल के मुखिया तथा इस कार्यक्रम के डीलिंग हैड जवाबदेह होंगे। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें स्कूलों में विद्यार्थियों को दवाइयों के दुरुपयोग के बढ़ रहे प्रचलन को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान स्कूलों में दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए रैली, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य जागरुक कार्यक्रम आयोजित करने हैं। साथ ही एंट्री ड्रग विजिलेंस कमेटी का गठन कर हर माह बैठक आयोजित करने के भी निर्देश जारी किए गए थे। अब निदेशालय ने स्कूलों से उक्त कार्यक्रमों को लेकर जानकारी मांगी है।

The post छात्रों को बताने होंगे दवाइयों के दुष्प्रभाव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b5/

No comments:

Post a Comment