Show your support

Sunday, May 19, 2019

नाथपा में सतलुज आराधना 21 को

रामपुर बुशहर—सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड़ के 24 मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत परियोजना प्रबंधन ने मयूर भवन झाकड़ी से प्रोजेक्ट मेमोरियल तक एक स्वच्छता रैली निकाली। इस रैली को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव संजीव नंदन हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने व ऊर्जा बचाने जैसे गम्भीर विषयों को पारिभाषित करते पोस्टर व स्टीकर्स द्वारा जागरूक किया गया। इस रैली में परियोजना के सभी अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय निवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एसजेवीएन द्वारा हर वर्ष 24 मई स्थापना दिवस के मौके पर निगम के सभी कार्यालयों एवं परियोजनाओं में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निगम के स्थापना दिवस के अवसर पर बांध स्थल नाथपा में आगामी 21 मई को सतलुज नदी की आराधना आयोजित की जा रही है। जिसमें 21 मई शाम छह बजे बनारस से आने वाले शिक्षित प्रकाण्ड पंडितों द्वारा सतलुज नदी मां की आराधना का पावन कार्यक्त्रम होगा । इस ऐतिहासिक पूजा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक नंदलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे । इसके अतिरिक्त सतलुज आराधना समारोह के लिए सभी निगम कर्मचारियों के अतिरिक्त स्थानीय गांव वासी भी इस मौके पर मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर परियोजना प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

The post नाथपा में सतलुज आराधना 21 को appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment