शिमला —हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के लोकसभा चुनावी डयूटी पर होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को एचआरटीसी की 419 बसें चुनावी ड्यूटी पर होंगी, जो शाम के समय कर्मचारियों व ईवीएम मशीनों को वापस स्ट्रांग रूम तक लाने के लिए रवाना हो जाएंगी। ऐसे में रविवार शाम के साथ-साथ सोमवार सुबह के समय भी यात्रियों को बसों केे लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एचआरटीसी शिमला डिविजन की सबसे अधिक बसें नाहन डिपो से चुनावी ड्यूटी पर हांेगी। नाहन से 78 बसें कर्मचारियों व ईवीएम लाने के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा शिमला मडंल के अन्य डिपुओं से भी काफी संख्या में बसें चुनावी ड्यूटी के लिए भेजी जाएंगी, जो जनता के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। पथ परिवहन निगम का कहना है कि पोलिंग स्टेशनों से कर्मचारियों व ईवीएम को स्ट्रांग रूम में छोडने के बाद बसंे अपने रूटों पर निकल जाएंगी। मगर रविवार मतदान शाम छह तक है। ऐसे मे एचआरटीसी की बसें देर रात ही वापस लौटेंगी। वहीं, एचआरटीसी के मडंलीय प्रबंधक रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को एचआरटीसी की 419 बसें चुनावी ड्यूटी पर होंगी। जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसकेे लिए प्लान तैयार किया गया है। बसें ड्यूटी से सीधे रूटोंं पर रवाना हो जाएंगी।
The post यात्री कृपया ध्यान दें… appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment