Show your support

Sunday, May 19, 2019

आचार संहिता में 9.33 करोड़ की दारू पकड़ी

शिमला। प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के उपरांत अब तक पुलिस आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़न दस्तों द्वारा की गई नाकेबंदी में 9.33 करोड़ रुपए  की 10 लाख लीटर शराब, 1.47 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ के अतिरिक्त 40.60 लाख की नकदी जब्त की जा चुकी है। शनिवार को 132 लीटर शराब जब्त की गई।  आयोग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस के पास अब तक 85572 लाइसेंसशुदा हथियार जमा हुए हैं, जबकि शनिवार को दो हथियार जमा हुए। इस अवधि के दौरान अब तक कुल असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 2080 व्यक्तियों की पहचान की गई, जबकि धारा 107/116 के तहत ऐसे ही कुल 2230 व्यक्तियों को बाउंड किया गया तथा 173 व्यक्तियों को गैर-जमानती वारंट जारी किए गए, जिनमें से चार मामले एक्जीक्यूट कर दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को उनके कार्यालय में आचार संहिता के उल्लंघन की आम जनता से तीन जबकि जिलों में आठ शिकायतें प्राप्त हुई । उन्होंने बताया कि 12 मार्च से 18 मई तक की अवधि के दौरान कुल 429 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से कांग्रेस पार्टी से 20, भाजपा से 14 सीपीआइ (एम) से दो तथा बसपा से एक जबकि आम जनता से 355 तथा चुनाव आयोग के माध्यम से 34 शिकायतें शामिल हैं। इन शिकायतों में 389 पर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है तथा 40 शिकायतें लंबित हैं।  

 

The post आचार संहिता में 9.33 करोड़ की दारू पकड़ी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%86%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-9-33-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment