शिमला —रविवार को होने जा रहे मतदान का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। राज्य के 780 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग का इंतजाम किया गया है, जहां से इस प्रक्रिया को लाइव देखा जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को मतदान केंद्रों पर लाइव वेब-कास्टिंग का जिम्मा सौंपा है, जिसने अपना इंतजाम कर दिया है। इसके लिए मतदान केंद्रों का चयन किया गया है। इसके लिए एक लिंक तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से लोग सोशल मीडिया पर मतदान का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। लाइव वेब-कास्टिंग के चयन के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों को प्राथमिकता दी गई है। मतदान केंद्रों के चयन के दौरान इंटरनेट की कनेक्टिविटी का भी ध्यान रखा गया है, ताकि बिना बाधा के प्रसारण चल सके। आयोग ने प्रदेश भर में 7723 सामान्य पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। इनमें से 10 फीसदी पोलिंग बूथ पर लाइव वेब-कास्टिंग का फैसला लिया गया है।
The post प्रदेश के 780 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-780-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment