शातिरों का शिकार हुई महिला ने पठानकोट चौक पर तीनों ठग पहचाने
जोगिंद्रनगर —स्थानीय एक महिला की सूझबूझ के चलते एटीएम में घुस कर एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफ ाश हुआ है । पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को इन शातिर ने आंगनबाड़ी सुपरीवाइजर अनिता कुमारी का एटीएम कार्ड बदल कर मंडी में जा कर एटीएम से 8500 रुपए निकाल लिए थे। अनिता ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस थाना में की थी। शनिवार प्रातः अनिता देवी अपने किसी निजी कार्य से पठानकोट चौक से गुजर रही थी तो उसकी नजर यहां स्थित एसबीआई की एटीएम पर पड़ी, जहां उसने इन तीनों युवकों को पहचान लिया। इनमें से एक एटीएम के अंदर तथा दो को एटीएम के बाहर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। अनीता ने इसकी जानकारी वहां साथ लगते दुकानदार को देना चाही तो उतने में ही वहां पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी अनिता को दिखाई दी । अनिता ने पुलिस को रोका, तभी एक शातिर ठग वहां से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तीनों ठगों की पहचान मोनू निवासी , वीजेंद्र तथा विजेंद्र कुमार सहारनपुर के रूप में हुई है। प्रदेश में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी के एरिया मैनेजर सुनील ठाकुर ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। इन तीनों ने घटना को अंजाम देने के लिए आज का दिन इस लिए चुना क्योंकि आज छट्टी होने के कारण बैंक बंद थे तथा लोग आज एटीएम का इस्तेमाल ज्यादा करेगें तथा जो लोग इनके शिकार भी होंगे, वह सोमवार को बैंक खुलने पर ही इसकी शिकायत कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि ये लोग सहारनपुर से ऊना, झलेडा, अंब से होते हुए धर्मशाला में रात को रुकते थे, दूसरे दिन पालमपुर, बैजनाथ व जोगिंद्रनगर होते हुए मंडी के लिए जाते थे। बीच में जो भी एटीएम पड़ते थे और जहां पर इनको मौका लगता था यह एटीएम कार्ड बदल कर उसकी क्लोनिंग करके लोगों को चूना लगाते रहे है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने इनके कब्जे से 4-5 क ार्ड बरामद किए हैं। सब इंस्पेक्टर केहर सिंह ने बताया कि तीनों के विरुद्ध 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
The post जोगिंद्रनगर में एटीएम चोर गिरोह काबू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a5%8b/
No comments:
Post a Comment