Show your support

Monday, March 25, 2019

हमीरपुर से मजबूत प्रत्याशी देगी कांग्रेस

अग्निहोत्री बोले, पार्टी के डर से कटे भाजपा के दो टिकट

हरोली —हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी मजबूत प्रत्याशी देगी और भाजपा इस बार अनुराग को बलि का बकरा बनाने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस के डर व सांसदों का हिसाब ठीक न होने के चलते प्रदेश में भाजपा ने दो सांसदों के टिकट काटे हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने घालुवाल में हरोली कांग्रेस की बैठक में कहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली विशेष रूप से मौजूद थे, जबकि अध्यक्षता हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू ने की। श्री अग्निहोत्री ने सुरेश चंदेल को लेकर पूछे सवाल के जबाब में कहा कि यह मामला पार्टी आला कमान के पास है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व आला नेता ही इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के सांसदों से हिसाब मांगा था, उसी समय तय हो गया था कि सांसदों के पास अपना कोई हिसाब नहीं है और जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि कागजी घोषणाओं व शिलान्यासों की सरकार को जनता करारा जवाब देगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर, कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, रणजीत राणा, रणदेव काकू, संदीप अग्निहोत्री सहित अन्य उपस्थित थे।

The post हमीरपुर से मजबूत प्रत्याशी देगी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment