प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा के तहत होने वाली यूजी परीक्षाओं को शेड्यूल जारी कर दिया है। रूसा के तहत स्नातक स्तर की परीक्षाएं अप्रैल व मई माह में होंगी। 11 अप्रैल से ये परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसको लेकर टैंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है और डेटशीट को लेकर आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। डेटशीट में कोई परीक्षा यदि क्लैश हो रही होगी, तो इसको लेकर कालेज प्रबंधन 29 मार्च तक प्रदेश विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार (कंडक्ट) को भेज सकते हैं। टैंटेटिव डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। एचपीयू की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक स्नातक स्तर की सेमेस्टर पैटर्न के तहत दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से होंगी। इसके तहत दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से 13 मई तक, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से तीन मई तक और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो मई तक आयोजित होंगी। 29 मार्च तक डेटशीट को लेकर आपत्तियां आने के बाद उन पर गौर करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी कर दी जाएगी। बता दें कि कई मर्तबा कालेज में यूजी छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं बीच में क्लैश हो जाती हैं। इस वजह से कई बार कालेज प्रशासन एचपीयू के शेड्यूल पर आपत्ति जाहिर करते हैं। यही कारण है कि एचपीयू ने इस बार कालेज प्रशासन से डेटशीट को लेकर आपत्तियां मांगी हैं।
The post यूजी सेमेस्टर एग्जाम 11 से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-11-%e0%a4%b8%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment