पालमपुर में विश्व क्षेय रोग दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
पालमपुर —विश्व टीबी दिवस पर पालमपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल डा. भानू अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं है, बल्कि एक सामाजिक समस्या है। तपेदिक दुनिया भर में किसी भी अन्य संक्रामक रोग की तुलना में अधिक मौतों का कारण बनता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष टीबी के 28 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं और करीब चार लाख से अधिक मौतें हो रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा. रविंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में टीबी के मामलों में प्रति वर्ष लगभग 1-2 प्रतिशत की कमी आ रही है और 2025 तक एनएसपी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीबी के मामलों में लगभग 15-20 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट की आवश्यकता है। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में युवाओं के लिए रेड ऐरो और फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। फेस पेंटिंग में आरती ठाकुर और सुमन विजेता रहीं, जबकि प्रिया और नेहा ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। रेड ऐरो पोस्टर प्रतियोगिता में पारुल शर्मा पहले, प्रिया दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में तिलकी पहले, कविता और अंजना दूसरे और वर्षा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। गौरव के वीडियो को पहला और गरिमा व अंकिता को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर डा. मुनीष शर्मा, डा. राजेश गुलेरी, डा राजेश सूद, एलआर शर्मा, डा. उमेश, डा. मीनाक्षी, डा. सोनम, डा. दिलावर, डा. विजय कुमार, निखिल शर्मा, नरेंद्र जोशी सहित पंचायत प्रतिनिधि, आशा वर्कर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
The post असमय मौत का कारण बन रहा टीबी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac/
No comments:
Post a Comment