Show your support

Monday, March 25, 2019

प्रोमोटी आईएएस को तोहफा

कार्मिक मंत्रालय ने दिए जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड देने के आदेश, तीन अफसरों को इन्क्रीमेंट

 शिमला—प्रदेश सरकार की बेरुखी झेल रहे राज्य के प्रोमोटी आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने राहत दी है। इन अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (जैग) देने के आदेश कार्मिक मंत्रालय ने कर दिए हैं, जिसके लिए  इन अफसरों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। प्रदेश सरकार सीधे आईएएस बनने वालों पर तो मेहरबान थी, लेकिन एचएएस से प्रोमोट होकर आईएएस कॉडर में आने वालों पर उसकी नजर-ए-इनायत नहीं हो रही थी। अब कार्मिक मंत्रालय के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार ने इन प्रोमोट आईएएस को भी जैग का तोहफा दे दिया है। जो लाभ प्रोमोटी आईएएस को भी तय समय पर मिलने चाहिए, वे नहीं मिलते हैं, जबकि डायरेक्ट आईएएस लगने वाले अपने सभी लाभ समय पर हासिल कर रहे हैं। इससे एचएएस कॉडर के वे अधिकारी निराश थे, जिन्हें समय पर उनके लाभ नहीं मिल पाए। सरकार ने पिछले दिनों डायरेक्ट आईएएस कॉडर में लगे दो अधिकारियों को जैग का लाभ प्रदान कर दिया था, जो कि वर्ष 2008 बैच के अधिकारी हैं। इन दोनों को यह ग्रेड मिलने से तीन इन्क्रीमेंट मिली और उन्हें वित्तीय लाभ हासिल हुआ है, परंतु हैरानी इस बात की थी कि इसी वर्ष एचएएस से प्रोमोशन हासिल करके आईएएस के कॉडर में आने वाले तीन अफसरों को यह वित्तीय लाभ नहीं दिया गया था। फर्क सिर्फ  इतना था कि वे दो अधिकारी सीधे आईएएस में आए हैं, जबकि दूसरे तीन अधिकारी एचएएस कॉडर में सालों तक सेवाएं देने के बाद आईएएस में प्रोमोट हुए। वित्तीय लाभ देने में अधिकारियों के बीच आखिर क्यों इस तरह से अंतर किया जा रहा है, यह समझ से परे है। वह भी तब जबकि सभी इस लाभ के हकदार थे। इन अधिकारियों ने भी अपना मामला कार्मिक मंत्रालय से उठाया। प्रोमोटी आईएएस अफसरों को अब जैग मिलने से अधिकारियों को इन्क्रीमेंट का लाभ मिलेगा। प्रदेश के कार्मिक विभाग ने इन्हें एक इन्क्रीमेंट देने के आदेश दे दिए हैं और यह वित्तीय लाभ हासिल करने से अधिकारी खुश हैं।

 

The post प्रोमोटी आईएएस को तोहफा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ab%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment