मेडिकल कालेज ने नेशनल प्रतियोगिता में झटका दूसरा और तीसरा स्थान
मंडी —विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में नाहन मेडिकल कालेज ने नाम चमकाया है। वर्ल्ड टीबी-डे पर वीडियो मेकिंग कंपीटीशन में नाहन मेडिकल कालेज के छात्रों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में गुजरात के बड़ोदा मेडिकल कालेज के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। कंपीटीशन में देश भर के 17 मेडिकल कालेज में से 28 वीडियो आए। इनमें से तीन कालेज के वीडियो कॉपी राइट के चलते रिजेक्ट कर दिए गए। हिमाचल से प्रतियोगिता में नाहन, आईजीएमसी, नेरचौक, चंबा और टांडा मेडिकल कालेज ने हिस्सा लिया। गुजरात के बड़ोदा मेडिकल कालेज के छात्रों की ‘ए 4 टीबी’ के नाम से बनाई गई वीडियो पहले स्थान पर रही। इस टीम की अगवाई प्रशिक्षु डाक्टर अदनान वोहरा ने की। दूसरे स्थान पर नाहन मेडिकल कालेज से ‘हल्के में न लो खांसी’ नामक वीडियो रही। इस टीम की अगवाई प्रशिक्षु डाक्टर अंशुल वर्मा ने की। तीसरे स्थान पर भी नाहन मेडिकल कालेज से एमबीबीएस स्टूडेंट प्रीति खन्ना की टीम रही। वीडियो का टाइटल ‘टीबी ब्वाय’ रखा गया था। इसके अलावा काशीबाई नावेले मेडिकल कालेज पुणे से ‘सॉरी’ वीडियो को विशेष प्रोत्साहन मिला। इस वोडियो का निर्माण दीपक एंड रूद्रा ने किया था। पहला स्थान झटकने वाले छात्रों को दस हजार रुपए नकद इनाम दिया जाएगा। टीबी टास्क फोर्स हिमाचल चैप्टर व इंडियन एसोसिशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन की ओर से देश भर में इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। टीबी टास्क फोर्स के नार्थ जोन और हिमाचल के चेयरमैन प्रो. अशोक भारद्वाज का प्रतियोगिता करवाने में अहम योगदान रहा। प्रतियोगिता के को-आर्डिनेटर हिमाचल से डा. अक्षय मिन्हास और लखनउ से डा. मनीष कुमार थे।
The post टीबी वीडियोमेकिंग में छाया नाहन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment