Show your support

Sunday, March 24, 2019

जनवरी में जारी हो वेकेशन कैलेंडर

 शिमला —प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक चाहते हैं कि जनवरी में शिक्षा विभाग सभी स्कूलों के लिए एक जैसा वेकेशन कैलेंडर जारी करें। शिक्षकों की मांग है कि निजी स्कूलों में भी सरकारी स्कूलोंं की तर्ज पर छुट्टियां हों। शनिवार को शिक्षा विभाग में उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान शिक्षक संगठनों ने ये सुझाव दिए। शिक्षकों का मानना है कि जनवरी में पूरे साल का वेकेशन फाइनल कर कैलेंडर जारी करने के बाद कोई उलझन नहीं रहेगी। स्कूलों के अवकाश में बदलाव को लेकर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक संगठनों और जिला शिक्षा उपनिदेशकों की ओर से आए सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसे मंगलवार तक सरकार को सौंपा जाएगा। शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में सभी जिला के शिक्षा उपनिदेशक सहित 14 शिक्षक संगठानों से तीन-तीन प्रतिनिधि शामिल रहे, जिसमें अधिकतर शिक्षक संगठनों ने शीतकालीन स्कूलों को शुरू करने का समय सुबह 10 से चार बजे, जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों का समय सुबह नौ से तीन बजे करने को लेकर सुझाव दिए। वहीं हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ (एचजीटीयू) ने अपने सुझावों में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों की परीक्षा का समय दिसंबर में ही आयोजित करने, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में विंटर ब्रेक पहली से छह जनवरी, स्प्रिंग बै्रक जिला लाहुल-स्पीति को छोड़कर पहली से पांच अप्रैल, समर वेकेशन कुल्लू को छोड़कर 16 जुलाई से 25 अगस्त व जिला लाहुल-स्पीति के लिए स्प्रिंग ब्रेक पहली से 10 अप्रैल व समर वेकेशन 16 जुलाई से 19 अगस्त और कुल्लू के लिए समर वेकेशन 16 जुलाई से 18 अगस्त, साथ ही दशहरे का अवकाश जिला लाहुल-स्पीति और कुल्लू के स्कूलों के लिए सात दिनों का करने का सुझाव दिया। वहीं शीतकालीन स्कूलों  में जिला किन्नौर के स्कूलों सहित विंटर ब्रेक्स पहली जनवरी से 11 फरवरी, मॉनसून ब्रेक 26 जुलाई से 14 अगस्त और पांगी व भरमौर के स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन पहली जनवरी से 21 फरवरी तक करने का सुझाव दिया। इसी तरह राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ ने शीतकालीन स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन पहली जनवरी से नौ फरवरी, मॉनसून ब्रेक 18 अगस्त से 23 अगस्त, दिवाली पर छह दिनों के अवकाश का सुझाव दिया है, जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए स्प्रिंग बै्रक पहली से छह अप्रैल, समर वेकेशन 15 जुलाई से 17 अगस्त तक करने के सुझाव दिए गए है। वहीं अन्य शिक्षक संगठनों ने भी अवकाश को लेकर सुझाव दिए हैं।

 

The post जनवरी में जारी हो वेकेशन कैलेंडर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment