Show your support

Monday, March 25, 2019

कांग्रेस हाइकमान से चंदेल की मंत्रणा आज

बिलासपुर –बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता में कोई निष्कर्ष न निकलने के बाद अब तीन बार के सांसद सुरेश चंदेल की कांग्रेस में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। 25 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ सुरेश चंदेल की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। यह मीटिंग दोपहर के समय तय की गई है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हिमाचल प्रभारी सहित अन्य नेताओं के उपस्थित रहने की सूचना है। मीटिंग में अगली रणनीति तय की जाएगी। ऐसे में मीटिंग के तत्काल बाद चंदेल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग की जाएगी या फिर अगले एक दो दिन में होगी, इस पर भी अंतिम निर्णय होगा। पिछले कई दिनों से सुरेश चंदेल दिल्ली में हैं और लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि कांग्रेस में शामिल होने की तमाम अटकलों पर हरकत में आए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने चंदेल को मनाने के लिए निर्देश दिए थे, जिस पर चंदेल को मनाने के लिए जोड़जुगत शुरू हुई। राज्य के मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की चंदेल के साथ मंत्रणा हुई है, लेकिन यह बेनतीजा ही रही। बताया जा रहा है कि चंदेल को बीजेपी संगठन व सरकार दोनों ही जगह एडजस्ट करने का ऑफर दिया गया, लेकिन चंदेल ने दोटूक कह दिया कि यदि ऐसा करना ही होता तो पहले ही कर दिया होता। अब आश्वासनों पर वह कैसे विश्वास करें? दो तीन घंटे की इस बैठक में कोई परिणाम नहीं निकल पाया जिसके चलते अब तस्वीर लगभग साफ है कि चंदेल कांगे्रस में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली में सोमवार को होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक में चंदेल की कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ गहन मंत्रणा होगी और अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से ही चंदेल पार्टी से नाराज चल रहे हैं।। चंदेल ने मन बना लिया था कि यदि पार्टी में कोई पूछ नहीं होती है तो वह जहां मान-सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे। इस बीच कांगे्रस में जाने की संभावनाएं बलबती हुई। हालांकि चंदेल हमीरपुर सीट से बीजेपी का टिकट भी चाह रहे थे, जिसके लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी कर चुके थे मगर बात नहीं बनी। कांग्रेस में शामिल होने के साथ साथ हमीरपुर सीट से उनके उतरने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

 

The post कांग्रेस हाइकमान से चंदेल की मंत्रणा आज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment