Show your support

Monday, March 25, 2019

बडूही में गिरी गाड़ी, दो की मैत

बडूही —जोल पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत बडूही में कार पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक बच्चे व महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार सवार चौकीमन्यार से बडूही की तरफ आ रहे थे। कार में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। इस दौरान तीखे मोड़ व उतराई होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार एक साइड पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद वहां चीखों पुकार सुनकर राहगीर व अन्य लोग पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दो गंभीर घायलों को ऊना अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बडूही में कार पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post बडूही में गिरी गाड़ी, दो की मैत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a5%82%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment