नौणी —डा. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीएचईटी) केंद्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ केंद्र’ चुना गया है। विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत पीएचईटी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) का यह सोलन केंद्र आता है। इस केंद्र को भारत के 31 एआईसीआरपी केंद्रों में पहले स्थान पर आंका गया है। पिछले दो सप्ताह में यह इस तरह का दूसरा अवार्ड है, जो इस जीत को विश्वविद्यालय के लिए और भी खास बना देता है। विश्वविद्यालय के एपिकल्चर केंद्र ने भी हाल ही में ‘सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र’ का पुरस्कार जीता था। पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का केंद्र वर्ष 2004 से कार्य कर रहा है। यह केंद्र विशेष रूप से सेब, नाशपाती, कीवी, मशरूम, अदरक और राज्य के कुछ कम उपयोग में लाए जाने वाले अनाज पर काम कर रहा है। यह पुरस्कार हाल ही में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर में आयोजित पीएचईटी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 34वीं वार्षिक कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया।
The post सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग सेंटर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment