Show your support

Monday, March 25, 2019

आज बारिश-ओले

शिमला। प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और मंडी में सोमवार को एक-दो जगह बारिश-ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी होने की आशंका जताई है। पहाड़ों पर 26 से 29 मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा। 29 मार्च को पहाड़ों पर फिर से बारिश-ओलावृष्टि होगी। मैदानी इलाकों में 28 मार्च तक मौसम रहेगा। 29 मार्च को मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ बारिश व हल्की ओलावृष्टि होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। प्रदेश में रविवार को भी मौसम के मिजाज बदले नजर आए। आसमान में दिन भर काले बादल घिरे रहे, जिससे शिमला, सुंदरनगर, ऊना, नाहन, कांगड़ा, बिलासपुर और डलहौजी के तापमान में गिरावट आई है।

 

The post आज बारिश-ओले appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%93%e0%a4%b2%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment