शिमला —भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एचपीयू की शाखा में वामपंथियों द्वारा हमला, पत्थरबाजी व परिषद कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने प्रशासन को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेने व दोषियों को सजा देने की मांग की है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय-समय पर वामपंथी छात्र मारपीट, चाकूबाजी की घटना काफी समय से करते आ रहे हैं, लेकिन शनिवार को शाखा पर पत्थरबाजी की घटना कश्मीरी पत्थरबाजों व आतंकी घटना जैसी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी घटना को वामपंथियों की घटिया विचारधारा की पराकाष्ठा के रूप में देखा जाएगा। वामपंथियों की रक्त रंजित विचारधारा के कारण आज वह सारे देश से समाप्त होती जा रही है तथा सभ्य समाज खून-खराबे वाली राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करता। ऐसा लग रहा है कि एचपीयू की शाखा में किया गया हमला वामपंथियों के कफन पर अंतिम कील साबित होगी। पार्टी अध्यक्ष ने शिमला प्रशासन से कहा है कि वह तुरंत इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
The post एचपीयू मारपीट के दोषियों पर तुरंत हो कार्रवाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment