जिला भर में लागू कर दी एक ही स्कूल की समयसारिणी
कांगड़ा —शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण जिला सिरमौर ने एक स्कूल की समयसारिणी को जिला भर के स्कूलों को बनाने के निर्देश दे डाले हैं। जिस समयसारिणी को शिक्षा उपनिदेशक सभी विद्यालयों में लागू करने की बात कर रहे हैं, उसमें विज्ञान, वाणिज्य, व्यावसायिक शिक्षा व कुछ एच्छिक विषय को पढ़ाने के लिए कोई समय नहीं रखा गया है। दूसरी ओर जब इस विषय को प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने उपनिदेशक के ध्यानार्थ लाया, तो उन्होंने गलती सुधारने के जगह उलटा संघ को ही समयसारिणी बनाने का ज्ञान न होने का पाठ सीखा दिया। साथ ही सलाह दी कि जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में इसी समयसारिणी को लागू करना चाहिए, ताकि सभी स्कूलों में एक ही शिक्षा दी जा सके। वहीं संघ ने उपनिदेशक द्वारा प्रयोग की गई भाषा पर भी एतराज जताया है। स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान केसर ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर व महासचिव डा. आईडी राही, जिला प्रधानों लोकेंद्र नेगी आदि ने निर्णय लिया कि प्रवक्ता संघ अन्य शिक्षक संगठनों के नेताओं के साथ बातचीत कर उपनिदेशक के निर्देशों व पत्र में प्रयोग की गई भाषा के विरुद्ध आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा। प्रवक्ता संघ का आरोप है कि सरकार से निजी नाराजगी के कारण उपनिदेशक निरीक्षक ने जानबूझ कर आचार संहिता के लगते ही निरंतर शिक्षकों खास तौर से प्रवक्ताओं को प्रताडि़त करना प्रारंभ किया, ताकि हाल ही में शिक्षको की विभिन्न मांगों को पूरा करने की सरकारी घोषणाओं पर विपरीत असर पड़े। संघ उपनिदेशक निरीक्षण सिरमौर द्वारा प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में प्रयोग की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है। संघ के राज्य प्रधान केसर सिंह ठाकुर व प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि इस बारे में शिक्षा निदेशक से बात की गई है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि उन्होंने डायरी लिखने, दो टाइम हाजिरी लगाने उपनिदेशक निरीक्षक सिरमौर को कोई आदेश नहीं दिया है।
The post उपनिदेशक के निर्देशों पर बवाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment