नगरोटा बगवां —नगरोटा बगवां पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक विनोद राणा से उसकी आठ महीने पहले की दोस्ती थी, जिसने उसे बहला-फुसलाकर उसके घर मिलने के लिए कांगड़ा बुलाया। जब वह कांगड़ा पहुंची, तो विनोद ने कहा कि ज्वालाजी घूम लेते हैं और शिमला वाली बस में बिठा लिया तथा सफर के दौरान उसने उसे नशीले पदार्थ वाली कोल्डड्रिंक पिलाई, जिससे उसे नींद आ गई और जब उसकी नींद खुली, तो वे दाड़लाघाट पहुंच गए थे तथा इस तरीके से वह उसे शिमला ले गया। वहां उसके साथ विनोद ने जबरन कमरा बंद करके फोन व पैसे ले लिए तथा दुराचार किया। उसने उसके कुछ फोटो और वीडियो भी बनाए तथा धमकी दी कि अगर इस बारे में कुछ कहा, तो उन्हें नेट पर डाल देगा। फिर उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने नगरोटा बगवां थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा विनोद कुमार ने की है।
The post नशा देकर कांगड़ा की युवती से शिमला में रेप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment