Show your support

Wednesday, November 7, 2018

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी सुभकामनाएं

शिमला – राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।  राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा समृद्धि देगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी स्नेह तथा भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। दीपावली देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं खुशियों से परिपूर्ण दीपावली को परंपरानुसार मनाने की सलाह दी है।

The post राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी सुभकामनाएं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-17/

No comments:

Post a Comment