Show your support

Wednesday, November 7, 2018

दिवाली पर कुल्लू को झटका

जिला के सबसे बड़े दमकल केंद्र की दो गाडि़यां बंजार-करसोग भेजीं

कुल्लू – दिवाली के ऐन मौके पर सरकार ने कुल्लू को जोरदार झटका दिया है। कुल्लू से दो फायर गाडि़यां छीनी गई हैं। यह किसी अधिकारी-कर्मचारी ने नहीं बल्कि सरकार ने दूसरे क्षेत्र के लिए दमकल विभाग कुल्लू केंद्र से गाडि़यां भेज दी हैं। यहां पर लगातार बढ़ रही है आगजनी की घटनाओं को देखते हुए फायर गाडि़यों की कमी पहले ही चल रही है। इसके बावजूद सरकार ने आगजनी पर काबू पाने के लिए फायर चौकियां तो खोल दीं, लेकिन चौकियों का शुभारंभ करने से पहले गाडि़यों का इंतजाम नहीं किया गया। कुल्लू से गाडि़यां दूसरे क्षेत्र में खोली गई फायर चौकियों को भेजी गई। बता दें कि दमकल विभाग कुल्लू के अंतगर्त सबसे ज्यादा क्षेत्र है। पतलीकूहल से लेकर भुंतर, गड़सा, मणिकर्ण, लगघाटी, पाहनाला, दोहरनाला, खराहल, सारीभेखली के सैकड़ों गांवों का बोझ दमकल विभाग कुल्लू के पास है। यहां पर पहले ही दमकल वाहन कम हैं। इसके बावजूद यहां से दूसरी जगह वाहनों को भेजकर फायर चौकियां चलाई जा रही हैं। यह जिला कुल्लू के लोगों को रास नहीं आ रहा है। वहीं, आपात स्थिति में दिक्कत आ सकती है। हैरानी की बात यह है कि सरकार ने दिवाली के मौके पर यहां से दो वाहन हाल ही में बंजार में खोली गई फायर चौकी और करसोग में डैप्यूट कर दिए गए हैं, जिसमें वाटर टेंडर गाडि़यां हैं। अब यहां फायर वाहनों का भारी टोटा हो गया है। बता दें कि दमकल विभाग कुल्लू केंद्र में कुल पांच गाडि़यां और एक जीप फायर है।  जिसमें पानी की क्षमता दस हजार लीटर से लेकर पांच हजार लीटर तक की थी,लेकिन इसमें दो गाडि़यां अब कम हो गई है। यहां पर अब एक ही बड़ी गाड़ी रह गई है।

The post दिवाली पर कुल्लू को झटका appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment