Show your support

Wednesday, November 7, 2018

लाहुल को राशन की सप्लाई

सर्दियों के चलते सरकार ने मुहैया करवाई हर जरूरी सामग्री

शिमला  – राज्य सरकार ने आगामी लगभग पांच महीनों तक भारी हिमपात के कारण शेष विश्व से कटे रहने वाले जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के लोगों के लिए सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की आपूर्ति कर दी है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार यहां बताया कि जून, 2019 तक पर्याप्त राशन, रसोई गैस, पेट्रोल, मिट्टी तेल, लकड़ी तथा अन्य आवश्यक सामग्री भेजी लाहुल-स्पीति को भेजी जा चुकी है, ताकि सर्दियों में घाटी के लोगों को राशन व अन्य आवश्यक सामग्री की कमी न हो। प्रवक्ता ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन, ईंधन, रसोई गैस, मिट्टी तेल आदि लाहुल-स्पीति तथा काजा के लोगों की आवश्यकता के अनुरूप भेज दिया है तथा जब तक सड़कें खुली हैं और अधिक सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घाटी के लोगों की आवश्यकताओं व समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। इस वर्ष सितंबर माह में घाटी में हुए आसमयिक हिमपात तथा भारी वर्षा से फसलों तथा फलों को हुई भारी क्षति के दृष्टिगत सरकार ने अगले छह महीनों के लिए घाटी के सभी लोगों को बीपीएल दरों पर राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। यही नहीं, राज्य सरकार इस जनजातीय जिला में चारे के परिवहन पर होने वाले व्यय का भी शत-प्रतिशत वहन स्वयं कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने भारी वर्षा तथा बर्फबारी के कारण सेब की फसल   फसल को हुए नुकसान को देखते हुए घाटी के बागबानों से एचपीएमसी के माध्यम से 20 रुपए प्रति किलो की दर से फल खरीदा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सितंबर में लाहुल घाटी में फंसे लोगों को निकालने क मामला तुरंत केंद्र सरकार से उठाया, जिसके कारण केन्द्र सरकार ने सात हेलिकाप्टर  उपलब्ध करवाए तथा सभी को सुरक्षित निकाला गया।

The post लाहुल को राशन की सप्लाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88/

No comments:

Post a Comment