शिमला – हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने हिमाचल के अपने होटलों में थ्री नाइट बुकिंग पर टू नाइट फ्री स्टे का ऑफर दिया है। इसके तहत एचपीटीडीसी के किसी भी होटल में तीन दिन की बुकिंग करवाने पर दो दिन का ठहराव पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। निगम ने यह ऐलान दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर किया है। इससे पहले पर्यटन निगम ने करवाचौथ के दौरान विवाहित जोड़ों को आकर्षित करने के लिए नायाब ऑफर दिया था। इसी कड़ी में अब दो अलग-अलग पैकेज में आकर्षक ऑफर दिए गए हैं। इसके ऑफर के जरिए एचपीटीडीसी के किसी भी होटल में दो रातों की बुकिंग करने पर तीसरी रात का ठहराव मुफ्त दिया जाएगा। इसी प्रकार निगम के किसी भी होटल में तीन रातों तक ठहरने वाले अतिथियों को निगम के होटलों में दो रातों का ठहराव मुफ्त दिया जाएगा। यह पैकेज तीन से 11 नवंबर तक लागू रहेगा। पैकेज के अधीन बुकिंग निगम की बेवसाइट में ऑनलाइन के साथ-साथ निगम के सभी होटलों तथा विपणन कार्यालयों में उपलब्ध होगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशिका कुमुद सिंह ने यह जानकारी दी।
The post पर्यटन निगम के होटलों में थ्री नाइट बुकिंग पर दो फ्री appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3/
No comments:
Post a Comment