बिना प्रक्रिया पूरी कर गोद ली बच्ची के गायब होने के मामले में छानबीन तेज
कांगड़ा – डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में बिना प्रक्रिया पूरी कर गोद ली गई बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने भी जांच आरंभ कर दी है। इसके चलते गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल में रिकार्ड को कब्जे मेें ले लिया। वहीं, बच्ची को पुलिस ने टीएमसी में ही एक कर्मचारी के क्वार्टर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में संलिप्त सभी लोगों को कांगड़ा पुलिस थाना में बुलाया है। जानकारी के अनुसार टीएमसी में 20 जुलाई, 2018 को एक बच्ची का जन्म हुआ था। जवाली के एक गांव से संबंध रखने वाले दंपति की यह तीसरी बेटी थी तथा माता-पिता इस बच्ची को किसी को देना चाहते थे। जब अस्पताल के कुछ कर्मियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पिता से यह बच्ची ले ली। इसके बाद कर्मचारी के रिश्तेदार को यह बच्ची दे दी गई। इस दौरान लेबर रूम में भर्ती के दौरान दर्ज पिता का नाम जन्म प्रमाण पत्र जारी करते वक्त बदल दिया गया। बच्ची के नए पिता बने व्यक्ति ने भी इस बच्ची को आगे किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया। यह मामला अस्पताल के ही एक अधिकारी ने उठाया था। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच करने के लिए पत्र लिखा गया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी कांगड़ा अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है तथा शुक्रवार को मामले में संलिप्त सभी लोगों को कांगड़ा थाना में बुलाया गया है। वहीं बच्ची के असली माता-पिता से भी पुलिस द्वारा संपर्क किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर उनके ब्यान भी कलमबद्ध किए गए हैं। बच्ची के माता-पिता जवाली के एक गांव से संबंध रखने वाले हैं।
The post पुलिस ने कब्जे में लिया टीएमसी का रिकार्ड appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment