धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले चंबा रूमाल को अब राज्य की दिव्यांग बेटियां भी अपने हाथों के हुनर से संवार सकेंगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली से चंबा रूमाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर चुकीं चंबा की अनिता ने अनोखी पहल की है। नेताजी सुभाष चंद्र पुलिस स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे राष्ट्रीय सरस फेयर में नई पहल देखने को मिल रही है। चंबा के प्रसिद्ध रूमाल बनाने का हुनर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के हाथों में पिरौया जा रहा है। अनिता इन नन्हे-नन्हे हीरों को तराश रही हैं, जो कि अब हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहर को आगे बढ़ाने का जिम्मा अपने कंधों में उठाएंगे। राष्ट्रीय सरस फेयर धर्मशाला-2018 में चंबा के मां दुर्गा चंबा रूमाल ग्रुप ने प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टाल सजाया है। इसमें स्मार्ट सिटी धर्मशाला सहित देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। वहीं 10 दिवसीय सरस फेयर में ऐतिहासिक चंबा रूमाल की प्रदर्शनी स्टाल में अलग ही नजारा लोगों को देखने को मिल रहा है। आधा दर्जन के करीब सूर्योदय चैरिटेवल ट्रस्ट की दिव्यांग बेटियां दुनियादारी के शोर-शराबे से दूर होते हुए अपने हाथों से चंबा रूमाल बनाने की बारीकियां सीख रही हैं। दिव्यांग बेटियों को मेले में आने-जाने वाले लोगों और ग्राहकों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्हें बस नज़र आ रही है अपने हाथ में अति बारिक सुई और उसमें लगा हुआ रेस्मी धागा, जिससे वह चंबा रूमाल को खूबसूरती की लडि़यों में पिरौन के प्रयास में लगी हुई हैं। दिव्यांग बेटियों के हुनर को तराशने का जिम्मा मां दुर्गा चंबा रूमाल ग्रुप की अनिता ने संभाला है। अनिता के ग्रुप में इस समय आधा दर्जन के करीब महिलाएं पूरी तरह से निपुण होकर चंबा रूमाल बनाने का कार्य कर रही हैं। वहीं उनके साथ जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्रों से भी संबंध रखने वाली 35 से अधिक बेटियां हुनर सिखने के साथ-साथ स्वरोजगार से भी जुड़ी हुई हैं। अनिता को चंबा रूमाल पर बेहतरीन कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अनिता राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रदर्शिनयों में अपने हाथों से बनाए गए चंबा रूमाल को प्रदर्शित कर चुकी है। वहीं देश-विदेश के लोगों ने उनके रूमाल को हजारों और लाखों रुपए में भी खरीदा है।
The post दिव्यांग बनाएंगे ऐतिहासिक चंबा रूमाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment