Show your support

Monday, November 5, 2018

लीजिए! कुल्लू में तैयार हो गई गेहूं

भलाण पंचायत की महिला ने बेमौसमी फसल उगाने में पाई कामयाबी

कुल्लू – कृषि प्रदान जिला कुल्लू में बेमौसमी गेंहू भी उगेगी। यह यहां के किसानों के लिए एक खुशखबरी है कि जिला कुल्लू के किसान एक वर्ष में दो बार गेंहू की फसल उगा सकते हैं। यह प्रयोग कुल्लू की भलाण पंचायत की एक महिला ने किया है। महिला द्वारा उगाई गई पहली फसल काफी अच्छी उतरी है। गेंहू का बीज भी काफी मोटा है। इससे लग रहा है कि जिला कुल्लू की जमीन में बेमौसमी गेंहू भी उगाई जा सकती है। यह जिला कुल्लू के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगा। कुल्लू की समाजसेवी महिला संतोष शर्मा की खोज कृषि प्रदान जिला कुल्लू के आने वाले समय में वरदान साबित होगी। भले ही जिला कुल्लू में गेंहू की फसल साल में एक बार ही होती है, लेकिन किसान बेमौसमी गेंहू-1972 को बीज कर साल में दो बार फसल आसानी से निकाल सकते हैं। जिला कुल्लू में गेंहू की फसल की कटाई जून में की जाती है, लेकिन इस गेंहू बीज की जून में फिर से बिजाई कर सकते और यह फसल अक्तूबर महीने में तैयार होगी।  गेंहू की नई खोज करने वाली समासेवी संतोष शर्मा ने कहा कि गेंहू की फसल जिला कुल्लू में साल में दो बार हो सकती है। इस गेंहू का नाम संतोषी-1972 रखा गया है। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम के बाद बेमौसमी गेंहू ग्राम पंचायत भलाण-दो  में डोला सिंह ठाकुर की एक बीघा जमीन में उगाया गया था और सफल फसल तैयार हो गई। यह नई किस्म का बीज अवतार ब्रदर्ज सीड नाभा पंजाब से लाया गया था, जो कि 14 जून को ग्राम पंचायत भलाण-दो में उगाया गया था। यह गेंहू साढे़ चार महीने में तैयार हुआ है और सफल परिणाम मिला है। यह 30 अक्तूबर को काटा गया। इसकी जानकारी समाजसेवी महिला संतोष शर्मा ने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कृषि विशेषज्ञ डा. केसी शर्मा झीड़ी को भी दी है। उन्होंने ने भी इस गेंहू की किस्म की तारीफ की। यह बिना रसायनिक खाद से तैयार किया गेहूं है। इसमें कीड़ा भी नहीं लगेगा। अगर साल में तीन या दो बार गेहूं उगाना चाहते हैं तो वे इसके लिए डा. केसी शर्मा से 12 से 17 नवंबर तक लगने वाले शिविर में जानकारी ले सकते हैं। महिला ने कहा कि वह 50 किसानों कोे शून्य खेती के बारे में जागरूक करेंगी।

The post लीजिए! कुल्लू में तैयार हो गई गेहूं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment