Show your support

Monday, November 5, 2018

क्लर्क की 156 पोस्ट 90 हजार ने दिया टेस्ट

शिमला – राज्य सचिवालय में लिपिक के 156 पदों के लिए रविवार को 90 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर बेरोजगार युवा परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार सचिवालय में भरे जाने वाले पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा करवाया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों में युवाओं की खासी भीड़ दिखाई दी। लिखित परीक्षा में एक पद के लिए दावेदारों की संख्या 500 से ज्यादा की बनती है। काफी समय से युवा वर्ग इस परीक्षा का इंतजार कर रहा था। हालांकि आवेदन 97 हजार ने किए थे, लेकिन लिखित परीक्षा 90 हजार ने ही दी है। लिखित परीक्षा 170 नंबर की थी। परीक्षा में जो उम्मीदवार मेरिट में आएंगे, उन्हें 30 अंकों की टाइपिंग परीक्षा देनी होगी। दोनों में मेरिट में आने वालों के ही साक्षात्कार होंगे। यानी करीब 500 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सचिवालय में अरसे बाद क्लर्क की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। यहां अरसे से लिपिकों के पद खाली पड़े हुए हैं, जिन्हें भरने की मंजूरी वर्तमान सरकार ने दी है। इसके अलावा भी अभी सचिवालय में कुछ और पद भरे जाने हैं।

 

The post क्लर्क की 156 पोस्ट 90 हजार ने दिया टेस्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-156-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-90-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment