Show your support

Monday, November 5, 2018

मेंबरशिप के नाम पर संस्था ने बेरोज़गारों से हड़पे करोड़ों

शिमला – एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विनय हेटा ने एक संस्था पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि संस्था ने युवाओं को गुमराह कर मेंबरशिप के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि हड़पी है। विनय हेटा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय संस्था ने मेंबरशिप के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपए हड़पे हैं। संस्था ने शर्त रखी थी कि जो भी ज्यादा से ज्यादा मेंबर बनाएगा, उसे ही संस्था में नियुक्ति दी जाएगी। संस्था ने एक मेंबर से मेंबरशिप के तहत दो हजार रुपए वसूले थे।  इस शर्त पर संस्था ने शुरुआती दौर में कई युवाओं को नौकरी दी। जब बाद में युवाओं ने मेंबरशिप देना बंद कर दी, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया। विनय का कहना है कि इस दौरान संस्था ने दर्जनों जिला को-आर्डिनेटर, ब्लॉक को-आर्डिनेटर व पंचायत फेसिलिटेटर निकाले। इस मौके पर संस्था द्वारा चौपाल की विभिन्न पंचायतों में रखे गए पंचायत फेसिलिटेटर पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, राजीव राठौर, ऊषा सिदोही व सोलन जिला के मनोज कौंडल ने बताया कि संस्था ने उनके साथ धोखा किया है। संस्था ने उनसे काम तो करवाया, लेकिन उन्हें इसके लिए वेतन नहीं दिया गया।

The post मेंबरशिप के नाम पर संस्था ने बेरोज़गारों से हड़पे करोड़ों appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment