घनश्याम शर्मा बोले, सरकार का विकास कार्यों पर विशेष फोकस
मंडी – प्रदेश में मात्र नौ महीनों के शासनकाल में कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार अभी तक 2100 करोड़ रुपए के लाभ बिना मांगे कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को दे चुकी है। इसके लिए कर्मचारी मुख्यमंत्री के आभारी हैं। ये शब्द भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा ने कहे। वहीं मंडी में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की महत्त्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बल्ह विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह गांधी व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कर्मचारी हितों के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक पूर्व कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में पूर्व कर्मचारी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। जिला संयोजक ने इससे पूर्व जिला मंडी में पूर्व कर्मचारी की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि पूर्व कर्मचारी का संगठन बूथ स्तर तक पहुंच चुका है और यह भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है। इस अवसर पर सह संयोजक गुलाब सिंह ठाकुर, सभी मंडलों के संयोजक, डीके ठाकुर, सुरेंद्र पाठक, केएल वर्मा, चिरंजी लाल, तहकु राम, रोशन, रामलाल कौंडल, बीआर ठाकुर, यूएस चौहान, मोहन लाल ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर, मोहन लाल, डीके वालिया, सुनील कुमार, प्रभारी डीआर परवालिया व लाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के आयोजन के लिए समितियों का गठन भी किया गया।
The post कर्मियों को बिना मांगे दिए लाभ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment