कनैड़ में खूनी वारदात, प्रवासी मजदूरों पर ही मालिक को मौत के घाट उतारने का आरोप
सुंदरनगर —सुंदरनगर के कनैड़ में एक कारोबारी की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप कारोबारी के पास ही काम करने वाले प्रवासी मजूदरों पर लगाया गया है। कारोबारी का शव प्रवासी मजूदरों के कमरे में ही बेड के नीचे पड़ा मिला है। हालांकि कारोबारी के मुंह और नाक से खून निकला हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय श्याम लाल पुत्र बिहारी लाल निवासी धंधरास के कनैड़ में एल्यूमिनियम की ग्रिल और दरवाजे बनाने का कारोबार करता था। उसके पास प्रवासी मूल के दो मजदूर भी काम करते थे। रविवार रात को श्याम लाल मजदूरों के पास गया। वहां पर रह रहे दोनों मजदूरों में आपसी लड़ाई के बाद एक घायल मजदूर को महरम पट्टी के लिए निजी क्लीनिक में ले गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वापस क्वॉर्टर चला गया। इसके बाद देर रात तक घर न पहुंचने पर श्याम लाल के परिजनों ने उसके मोबाइल फ ोन पर संपर्क करने का प्रयास किया,लेकिन फ ोन बंद आया। इसके बाद परिजनों ने उसके जीजा रोशन लाल को बताया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। रातभर घर न लौटने के बाद सोमवार सुबह पांच बजे परिजन कनैड़ बाजार पहुंच कर उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद जब उन्होंने क्वॉर्टर में जाकर देखा तो वहां पर श्याम लाल का शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना साथ लगते कनैड़ पंचायत के उपप्रधान भूपेंद्र वालिया को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस थाना प्रभारी गुरवचन सिंह पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा, एएसपी पुनीत रघु और डीएसपी तरनजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि अभी इस मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बता दें कि कारोबारी के पास दो मजदूर काम करते हैं,जिसमें एक को उसने पैसे देकर व खरीददारी करवा घर के लिए भेज दिया था। जबकि दूसरा नाबालिग मजदूर सोमवार से गायब हो गया है।
एक हजार के लिए काट ली नस
कारोबारी के पास काम कर रहे एक नाबालिग मजदूर ने एक हजार रुपए के लिए अपनी नस काट ली। उसने आरोप लगाया कि दूसरे मजदूर ने उसके पैसे चोरी किए हैं।
The post सुंदरनगर में कारोबारी की हत्या appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment