नाहन —हिमाचल ड्रग्स मैन्युफेक्चर एसोसिएशन (एचडीएमए) कालाअंब द्वारा 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के गृहक्षेत्र सुलाह में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में करीब 100 हिमाचली युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। एचडीएमए कालाअंब के चेयरमैन सीएस पुष्कर्णा, महासचिव संजय आहुजा, प्रधान केशव सैणी, सुरेश दुआ व मनोज गर्ग आदि ने बताया कि 11 नवंबर को कांगड़ा के सुलाह में प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कालाअंब के हिमाचल ड्रग्स मैन्युफेक्चर एसोसिएशन द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। एसोसिएशन के महासचिव संजय आहुजा ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। इससे हिमाचली बेरोजगार युवाओं को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थित औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। श्री आहुजा ने बताया कि एचडीएमए कालाअंब द्वारा विभिन्न उद्योगों से रिक्त पदों की सूची तैयार की गई है। अलग-अलग श्रेणी के इन पदों पर हिमाचली युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मा उद्योगों में हिमाचली युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कालाअंब से फार्मा उद्योग निर्माता शीघ्र ही कालाअंब औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याआें व मांगों को लेकर श्रीरेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री से मिलेंगे। 11 नवंबर को आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में जहां फार्मा क्षेत्र के उद्योग प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार देंगे, वहीं औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, पांवटा साहिब, बीबीएन, कंदरोड़ी, ऊना, मैहतपुर आदि के सैकड़ों उद्योग प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंगे।
The post नौकरी चाहिए तो 11 को सुलाह आइए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-11-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%86/
No comments:
Post a Comment