Show your support

Tuesday, November 6, 2018

चंबा-बनीखेत में 15 जुआरी पकड़े

चंबा — पुलिस ने चंबा व बनीखेत में दो अलग- अलग जगह छापामारी के दौरान 15 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के पास से दांव पर लगी एक लाख 29 हजार चार सौ रुपए की नकदी के अलावा ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।  जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की एक टीम रविवार रात्रि इलाके की गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरदासपुरा के एक बार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बार में छापेमारी की। पुलिस ने बार में आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। वहीं, डलहौजी पुलिस ने बनीखेत में सात लोगों को जुआ खेलते दबोचा है।

The post चंबा-बनीखेत में 15 जुआरी पकड़े appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-15-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1/

No comments:

Post a Comment