Show your support

Monday, November 5, 2018

गेयटी में नशे के खिलाफ बोल रहीं तस्वीरें

शिमला —महासू चित्रकला शिमला संस्था द्वारा शिमला के गेयटी थियेटर में लगाई जा रही चित्रकला प्रदर्शनी में संस्था का प्रयास है यंग युवाओं को नशे से दूर रखना। इसके लिए संस्था द्वारा युवा वर्ग को चित्रकारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस संस्था के अध्यक्ष डा. भादर सिंह ने बताया कि आज जिस तरह से यंग युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं उससे समाज का कल खतरे में है। युवा वर्ग से ही राष्ट्र की उन्नति है और राष्ट्र का युवा वर्ग ही नशे की चपेट में होगा तो ऐसे राष्ट्र का विकास कैसे हो पाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो प्रदेश की सरकार द्वारा नशाखोरांे पर लगाम कसी जा रही है। बावजूद इसके प्रदेश में युवा वर्ग नशे मंे पड़कर अपने लक्ष्य को भूलता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा कितने भी अभियान चगा दिए जाएं, नशाखोरों पर कितने ही प्रतिबंध लगा दिए जाएं, इसका कोई लाभ नहीं होगा, जब तक आज का युवा खुद नशे के खिलाफ जागरूक नहीं होगा। डा. भादर ने एक टूक कहा है कि युवाओं के अभिभावकों और अध्यापकों का यह कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनका सर्वांगिक विकास हो सके न की उनका पतन। उन्होंने यंग युवाओं के अभिभावक ों को संदेश दिया है कि वे अपने बच्चों की हॉबी का विकास करने में बच्चों की सहायता करें। बच्चों में शुरू से ही ऐसे गुणों का विकास करें, जिससे बच्चों में लग्न और मेहनत से काम करने की भावना का विकास हो सके। यदि बच्चे अपनी शिक्षा और अपनी हॉबी में व्यस्त रहेंगे तो नशे जैसी बुराइयों के लिए उनके पास कोई समय नहीं होगा। डाक्टर भादर सिंह ने बताया कि मुझे बहुत दुख होता है जब आज के  छोटे-छोटे बच्चों को वह नशे में पड़े देखते हैं। बस इसी मकसद को देखते हुए महासू कला शिमला द्वारा यंग युवाओं को एक मौका दिया जा रहा है कि वे यहां आएं और चित्रकारी के गुण सीखें। साथ ही जिन्हें चित्रकारी का शौक है उनके लिए इस संस्था द्वारा एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे व कालेजों के छात्र बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हंै।

The post गेयटी में नशे के खिलाफ बोल रहीं तस्वीरें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment