रामपुर बुशहर—जिला किन्नौर के पूह ब्लॉक में सिंचाई योेजना को नया जीवन देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां के लोगों की चिर मांग को पूरा किया है। ये बात वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने रामपुर में प्रैसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूह ब्लॉक में ग्रामीणों को अपने खेतों को सिंचने के लिए पानी भी खरीद कर लाना पड़ता है। ये विडंबना काफी वर्षों से चली आ रही है। जिसे अब मौजूदा भाजपा सरकार ने समझा है। नेगी ने कहा कि इसके लिए उठाऊ पेयजल योजना के लिए साढ़े छह करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया है। नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर को मॉडल जिला बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है। यहां पर नेशनल रूरल मिशन के तहत 61 करोड़ रूपए खर्च किए जाने है। जिसमें जिला किन्नौर को पर्यटन की द्वष्टि से विकसित किया जाएगा। जल्द ही जिला किन्नौर के लिए हेली टैक्सी व हेली ऐबुलेंस शुरू की जाएगी। इसके अलावा भावानगर में जल्द ही अग्निशमन केंद्र खोले जाने पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त की। वहीं दुसरी और भावानगर में 108 ऐबुलेंस सेवा की जरूरत काफी पहले से महसूस की जा रही थी। जिस पर भी तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री ने हामी भरी। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिला किन्नौर को अभी तक पिछड़ा ही रखा है। जबकि यहां पर पर्यटन की आपार संभावनाएं है। जिसे अब भाजपा सरकार चरणवद्व तरीके से पूरा करने जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा पर लगाए जा रहे आरोपो को भी षड़यंत्र का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि जिस विडियो के वायरल की बात की जा रही है वह उक्त महिला द्वारा विपक्ष के नेताओं से मिलने का विडियो है। जिसे बिना किसी सबूत के वायरल किया जा रहा है। जबकि उक्त महिला ने भाजपा में होते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी का साथ दिया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे विपक्ष का हाथ है। इस मौके पर महासू जिला के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष छेवांग दोरजे, रामपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष शशिभूषण श्याम, भाजपा नेता हेमंत शैली मौजूद रहे।
The post किन्नौर को सिंचाई योजनाओं का तोहफा दे गए सीएम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment