ट्राइबल एरिया में नहीं पहुंची स्नो किट, बिजली बोर्ड कर्मी मायूस
शिमला – राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड इस बार भी ट्राइबल व भौगोलिक रूप से कठिन क्षेत्रों में समय पर स्नो किटें उपलब्ध नहीं करवा सका है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नवंबर महीने में ही बर्फबारी हो गई है और इस दौरान बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को स्नो किटों की बहुत जरूरत रहती है। बर्फबारी जल्द होने का पहले से बिजली बोर्ड को भी आभास था, लिहाजा उसने स्नोकिटों की खरीद के लिए डिमांड मंगवाने के बाद टेंडर भी कर दिए, परंतु समय पर इन क्षेत्रों में स्नो किट उपलब्ध करवाने में बोर्ड नाकाम रहा है। हर साल बिजली बोर्ड पर इस काम में देरी के आरोप लगते रहे हैं, जो कि इस दफा भी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक सिर्फ केलांग में स्नो किट उपलब्ध करवाई गई हैं, जो बेहतर क्वालिटी की भी हैं, मगर दूसरे क्षेत्रों में कर्मचारी बिना स्नो किट के हैं। बर्फबारी में जब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के पास स्नो किट नहीं होंगी, तो वे किस तरह बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाएंगे, यह समझा जा सकता है। बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में कर्मचारियों को बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। जनजातीय क्षेत्रों में उनके सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं परंतु अभी तक स्नोकिट का इंतजाम नहीं हुआ है। खैर अब देखना होगा कि अब बिजली बोर्ड इन क्षेत्रों में स्नो किट भिजवाने के लिए और कितने दिन लगाता है। उधर, जनजातीय क्षेत्रों में स्नो किट न पहुंचने से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों में रोष है। बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ऐसे मामलों में लचरता दिखा रहा है, जो सही नहीं है। बर्फबारी के बाद अब आपूर्ति को सुचारू बनाने में कर्मचारियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि चरणबद्ध ढंग से सभी क्षेत्रों में स्नो किट पहुंचाई जा रही हैं।्र
The post बिना सामान, कैसे करेंगे काम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment