टीवी शो ‘किसमें कितना है दम’ में हासिल किया मुकाम
मंडी – टीवी शो किसमें कितना है दम में मंडी का माहिन वैद्य अपने हुनर का जोहर दिखा रहा है। माहिन वैद्य किसमें कितना है दम सीजन-चार के सेमिफाइनल राउंड जीत कर ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है। इस सीजन में यह मुकाम हासिल करने वाला माहिन हिमाचल का एकमात्र कलाकार है। मंडी के मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता पारस वैद्य के बेटे माहिन ने अभिनय की बारीकियां पिता से सीख रहा है। जीटीवी की टीम विशेष रूप से माहिन पर डाक्यूमेंटरी शूट करने के लिए उनके मंडी स्थित घर पर पहुंची। वहीं पर माहिन के स्कूल तक्षशीला में भी इस टीम ने शूटिंग की। माहिन के पिता पारस वैद्य जो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म करीम मोहम्मद में किरदार निभा चुके हैं, का कहना है कि उनके बेटे की इस सफलता से वह और उनका परिवार बहुत खुश है।
The post ग्रैंड फिनाले में मंडी का माहिन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment