Show your support

Sunday, November 4, 2018

ऊमा इंटरनेश्नल स्कूल में वार्षिक समारोह

शिमला – शिमला के ऊमा इंटरनेश्नल स्कूल ने शनिवार को अपना वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष एसपी शांडिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके पश्चात नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने हिंदी लघु नाटिका पेश की। वहीं छात्रों द्वारा पंजाबी डांस, शिव तांडव, राजस्थानी डांस, हिमाचली नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठे लोगों की खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने बढ़-चढ़कर  सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया गया। इसके पश्चात स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। स्कूल में पूरे वर्ष उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। कक्षा दसवीं में पंकज कपूर व अदिति को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परीक्षा में मैरिट में आने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

The post ऊमा इंटरनेश्नल स्कूल में वार्षिक समारोह appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment