Show your support

Sunday, November 4, 2018

कट्टरपंथियों से पैदा हो रहा सांप्रदायिक संघर्ष

धर्मशाला – भारत में कट्टरपंथियों से ही सांप्रदायिक संघर्ष पैदा हो रहा है। कश्मीरी लोगों को असल में पूरे भारत में जैसा दिखाया जाता है, असल में हकीकत कुछ और है। ऐसा नहीं है कि कश्मीरी लोग बुरे हैं, कुछेक कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों ने कश्मीरियों का गलत चेहरा ही पूरी दुनिया में पेश कर दिया है। यह बात बालीबुड फिल्म निर्माता एजाज खान ने धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एक धर्म विशेष में ही कट्टरपंथी हैं, सभी धर्मों में कट्टरपंथी होते हैं, जो सांप्रदायिक संघर्ष का कारण बन रहे हैं। वहीं धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रविवार को अजाज खान हामीद फिल्म का प्रसारण होगा। एजाज खान के निर्देशन में उर्दू में बनी 108 मिनट की फिल्म में कश्मीर मुद्दे पर आधारित है, जिसकी कहानी हामिद के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म निर्माता एजाज का कहना है कि वह धर्म पर विश्वास रखते हैं। लेकिन, कट्टरपंथी नहीं हैं। शनिवार को डिफ के तीसरे दिन क्वार्क वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें क्वार्क के फाउंडर नंदन सक्सेना और कविता बेहल ने युवा फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण की जानकारी दी।

The post कट्टरपंथियों से पैदा हो रहा सांप्रदायिक संघर्ष appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment