Show your support

Sunday, November 4, 2018

हमारे 10 माह लाजवाब

रामपुर बुशहर—जिला किन्नौर से सड़क मार्ग द्वारा शिमला लौट रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर उन्होंने कहा कि पिछले दस माह का कार्यकाल काफी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की विशेष मदद से हिमाचल में विकास की गति को पंख लगे हैं। प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। जो जल्द ही दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि अभी तक वे प्रदेश के 55 विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले वे सभी 68 विस क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच जनमंचों के माध्यम से 15 हजार मामले मौके पर निपटाए गए हैं। प्रदेश के 30 हजार घरों में एलपीजी कनैक्शन दिए गए इसके अलावा जो लोग गृहणी सुविधा योजना व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए है ऐसे डेढ़ लाख घरों को एक साल के भीतर गैस कनैक्शन दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश बनने जा रहा है जिसके प्रत्येक परिवार के पास एलपीजी का कनैक्शन होगा। प्रदेश में अन्य कई योजनाओं की शुरुआत की गई है जिनके परिणाम जल्द सामने आएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के प्रति भी सरकार रवैया सहानुभूतिपूर्ण रहा है कर्मचारियों को बिना मांगे ही तीन बार वित्तीय लाभ देकर लाभान्वित किया गया है। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा, ओएसडी सीएम शिशु धर्मा, भाजपा नेता प्रेम सिंह ध्रैक, बृजलाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय गुप्ता, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुषमा मखैक, राजेश्वरी शुक्ला एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post हमारे 10 माह लाजवाब appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment