Show your support

Monday, November 5, 2018

नम्होल के पास गिरी निजी बस; एक की मौत, 23 घायल।

नम्होल के दगसेच के पास सोमवार सुबह एक निजी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 23 लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार यह बस बिलासपुर से शिमला जा रही थी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अस्पताल में इस समय अफरा-तफरी का माहौल है सीएमओ ने सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को वापस बुला लिया है घायलों को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिमला रेफर किया गया है बचाव और राहत कार्य जारी है सभी डॉक्टर सुबह घटना के बाद ही अस्पताल में पहुंच गए थे और घायलों का इलाज। कर रहे है वहीं सीएमओ भी खुद मौके पर मौजूद है और सभी स्टाफ को दिशा निर्देश दे रहे हैं। वंही बिलासपुर एसपी मोके पर घटना का जायजा लेने पहुंच गए हैं और सदर विद्यायक सुभाष ठाकुर घायलों का कुशल हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

The post नम्होल के पास गिरी निजी बस; एक की मौत, 23 घायल। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b8/

No comments:

Post a Comment