वाशिंगटन — एमजे अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमरीका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के उन दावों को खारिज किया है कि यह सहमति से बनाया गया संबंध था और कहा कि यह संबंध जबरदस्ती और शक्ति के दुरुपयोग पर आधारित था, न कि सहमति से। गोगोई का आरोप था कि भारत में दिग्गज पत्रकार अकबर के साथ काम करने के दौरान उन्होंने उनसे बलात्कार किया। वाशिंगटन स्थित अमरीकी मीडिया संगठन नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) में मुख्य व्यापार संपादक गोगोई ने ट्विटर पर कहा कि वह वाशिंगटन पोस्ट अखबार में उनके हवाले से छापे गए एक-एक शब्द पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना सच बोलना जारी रखेंगी, जिससे उसके द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई दूसरी महिलाएं ये समझ जाएं कि उनके लिए सामने आकर अपना सच बयान करने में कोई बुरी बात नहीं है।
The post एमजे अकबर ने सहमति से नहीं बनाए थे रिश्ते appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment