मनाली – पर्यटक नगरी मनाली के समीप रांगड़ी में पांच मजिला होटल रीवर रिजेंसी में गुरुवार देर रात एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते होटल में ठहरे सैलानी आधी रात को बिस्तर छोड़ बाहर की ओर भागे। इस घटना में होटल के टॉप फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मनाली अग्निशमन केंद्र के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात एक बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। फिर भी इस घटना में करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति राख हो गई। उन्होंने बताया कि होटल की सिर्फ एक मंजिल जली है, जबकि साथ लगते अन्य होटलों को बचा लिया गया है। मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल में ठहरे सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
The post होटल में आग, आधी रात बिस्तर छोड़ भागे सैलानी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0/
Post a Comment