Show your support

Saturday, November 3, 2018

व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाए सरकार

हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बुलंद की आवाज

ऊना – हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी को शामिल किया जाए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। व्यापारियों की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक 18 नवंबर को सुजानपुर में आयोजित होगी। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा स्थानीय सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व  प्रदेश सदस्य गौरव जैन सहित अन्य भाग लेंगे। उन्होंने  बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और आने वाले लोकसभा चुनावोें को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी जिलों के व्यापारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त प्रतिनिधि भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय बैठक में मदन लाल खुराना, राकेश कैलाश, सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, नरिंद्र गोयल, राजिंद्र जिंडा, वेद शर्मा, राज कुमार गुप्ता, प्रवीण कौशल, महिपाल, अमरनाथ, सुरेश बजाज, सुरेंद्र गुप्ता बिलासपुर, राजा महेंद्रू, मंडी, गोविंद ठाकुर, बिट्टू, राकेश कोहली कुल्लू, सुदर्शन भट्ट मनाली, मुकेश गुप्ता सोलन, इंद्रजीत शिमला,  हरिशचंद्र गुप्ता रामपुर बुशहर, रोशन लाल रोहडू, अजय ठाकुर ठियोग, सरजीवन, मुल्खराज, सुरेंद्र सूद, रविंद्र अरोड़ा व इकबाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विपुल कुमार होंगे निदेशक अभियोजन

शिमला – प्रदेश सरकार ने निदेशक अभियोजन के पद पर विपुल कुमार शर्मा की तैनाती की है। वह विभाग में संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर तैनात थे, जिनको निदेशक के पद पर प्रोमोशन दी गई है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर उनकी तैनाती के आदेश कार्मिक विभाग ने किए हैं।

The post व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाए सरकार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment