धर्मशाला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
बिलासपुर – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा धर्मशाला में दो नवंबर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के ‘59 मिनट्स पोर्टल’ का प्रदेश के लिए शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के सचिव स्वदेश ठाकुर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री इस दिन दिल्ली से 59 मिनट्स पोर्टल को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं, लिहाजा जेपी नड्डा हिमाचल के लिए इस योजना को धर्मशाला से लांच करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के दिल्ली के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोग और प्रशिक्षु भाग लेंगे। स्वदेश ठाकुर के अनुसार प्रदेश में इस पोर्टल का शुभारंभ होने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को ऋण लेने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे का शेड्यूल दिल्ली मंत्रालय से जारी हो गया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग से कांगड़ा आएंगे और गगल एयरपोर्ट पर पौने एक बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह धर्मशाला आएंगे, जहां दो से लेकर तीन बजे तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और यहां से सड़क-मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ और फिर वहां से नारायणगढ़ होते हुए नाहन पहुंचेंगे। रात्रि ठहराव नाहन में करेंगे। तीन अक्तूबर को वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स का दौरा करेंगे।
The post 59 मिनट्स पोर्टल का आगाज आज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/59-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%86%e0%a4%9c/
No comments:
Post a Comment