शिमला – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय में अलग-अलग विषयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई किताबें खरीदने के निर्देश जारी किए गए हैं। नई किताबों की खरीद को लेकर एचपीयू के हर विभाग की नई किताबें पुस्तकालय में शामिल की जाएंगी। पुस्तकालय प्रशासन रूसा के फंड से 50 लाख की किताबों की खरीद करने जा रहा है। इस बजट में विवि के 30 विभागों ने आवश्यक किताबों की खरीद के लिए सूची पुस्तकालय को भेज दी है। एचपीयू की ओर से हर एक विभाग के लिए 50 लाख के बजट से ही राशि आबंटित की गई है। इसमें हर विभाग को डेढ़ से दो लाख का बजट मिला है। इन किताबों को छात्रों के लिए एचपीयू पुस्तकालय में उपलब्ध करवाएगा। उल्लेखनीय है कि इस समय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की दो लाख 30 हजार किताबें उपलब्ध हैं, वहीं कई विषय ऐसे हैं, जिनकी पुस्कालय में किताबें उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण छात्रों को या तो खुद ही ये किताबें खरीदनी पड़ रही हैं या फिर नोट्स और इंटरनेट से इसकी जानकारी लेनी पड़ रही थी। विश्वविद्यालय के उप-पुस्तकालयाध्यक्ष दिनेश शर्मा का कहना है कि किताबों की खरीद में दो महीने का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि किताबों की खरीद 50 लाख से की जाएगी। बता दें कि एचपीयू प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि दो माह के अंदर नई किताबें छात्रों को मुहैया करवाई जाएं। वहीं, यह भी कहा गया है कि अगर दो माह बाद भी किताबें देने में प्रशासन सफल नहीं हुआ तो विभागों से जवाब मांगा जाएगा। बताया जा रहा है कि दो माह बाद सभी विभागों को रिपोर्ट सौंपनी होगी।
किताबों के लिए 30 विभागों को बांटा बजट
विश्वविद्यालय में भोटी विभाग के लिए एक लाख, बायो साइंस दो लाख 10 हजार, बॉयोटेक्नोलॉजी एक लाख 80 हजार, केमिस्ट्री विभाग दो लाख 10 हजार, कॉमर्स व कम्प्यूटर साइंस विभाग को एक लाख 90 हजार, इकॉनोमिक्स, एजुकेशन व अंग्रेजी विभाग एक लाख 80 हजार, विदेशी भाषा एक लाख, जियोग्राफी, हिंदी विभाग, इतिहास विभाग व पत्रकारिता विभाग एक लाख 80 हजार, लॉ विभाग दो लाख 10 हजार, लाइफलांग लर्निंग विभाग को एक लाख, गणित, फिजिक्स व मैनेजमेंट विभाग दो लाख 10 हजार, परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग एक लाख, फिजिकल एजुकेशन एक लाख 60 हजार, पोलिटिकल साइंस एक लाख 80 हजार, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्टे्रशन, संस्कृत विभाग, सोशियोलॉजी विभाग एक लाख 80 हजार, विजुअल आर्ट्स विभाग एक लाख, वोकेशनल स्टडीज एक लाख 10 हजार, योगा स्टडीज विभाग एक लाख और आईआईएचएस व डीआईएस के लिए एक लाख 50 हजार के बजट की किताबें खरीदी जाएंगी।
The post एचपीयू में नहीं रहेगी किताबों की किल्लत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4/
No comments:
Post a Comment