Show your support

Friday, November 2, 2018

1.38 ग्राम हेरोइन संग एक धरा

मंडी — सिंथेटिक ड्रग चिट्टा, स्मैक के बढ़ते मामलों के बीच मंडी शहर में एक और युवक को 1.38 ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अरुण भट्टी जेल रोड का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी टेक चंद अन्य पुलिच कर्मचारियों के साथ स्कोडी पुल पर गश्त पर थे। इसी दौरान उक्त युवक की तलाशी ली गई, जिससे 1.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी मनोज कुमार कर रहे हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों कोे हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इन पर पैनी नजर रखे हुए है।

The post 1.38 ग्राम हेरोइन संग एक धरा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/1-38-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment