मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने हवन में आहुतियां डाली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद अनुराग ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विधायक बलवीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर भी हवन में बैठे। पुजारी वर्ग ने पुराना बस स्टैंड से ही मुख्यमंत्री का बैंड-बाजों ओर फूलों के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें स्मृति चिन्ह मां की मूर्ति व सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, डीसी ऊना, पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा , मंदिर अधिकारी अवनीश शमा, निरंजन कालिया, सतीश कालिया, केवल कृष्ण कालिया, भूषण, कुंदन गर्ग, कृष्ण कालिया, ओमप्रकाश कालिया, निजु कालिया, नरेंद्र कालिया प्रधान चिंतपूर्णी, राकेश समनोल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
The post मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0-12/
Post a Comment