दस महीने में सौ हत्याएं और…सीएम कर रहे प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने की बात।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अब प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के दस महीने के कार्यकाल में प्रदेश में सौ हत्याएं हो चुकी हंै और सीएम प्रदेश के विकास के शिखर पर पहुंचने की बात करते हैं। चूड़धार के जंगल में जुलाई में गुम हुई छह वर्षीय श्रुति को जिंदा ढूंढने में सिरमौर पुलिस व प्रशासन के नाकाम रहने को उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया। नेता विपक्ष के अनुसार स्थानीय पुलिस व प्रशासन यदि उपमंडल संगड़ाह के चूड़धार के जंगल में मासूम को जिंदा तलाशने के काबिल नहीं थे, तो राज्य सरकार को सेना की मदद जैसे उपायों से उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश करनी चाहिए थी। सरकार व सरकारी तंत्र द्वारा श्रुति की जान बचाना तो दूर, उसका शव भी भेड़ पालकों द्वारा ढूंढा गया। रविवार को रेणुकाजी में आयोजित कांग्रेस मंडल की आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे उद्घाटनों को पूर्व सरकार की देन बताया। नेता विपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि, उन पर “माल मुफ्त दिले बेरहम” की कहावत चरितार्थ होती है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि, विपक्ष व जनता तो दूर प्रदेश के भाजपा नेता भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि, जयराम सरकार कर क्या रही है ? इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार के अलावा जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष दलीप चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज ठाकुर व अमित नंदा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक आदि भी मौजूद रहे। मंडल प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बताया कि, आम सभा की इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र की सभी 123 मतदान केंद्र इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

The post दस महीने में सौ हत्याएं और…सीएम कर रहे प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने की बात। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%a6%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8c-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0/

Post a Comment